हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब उमस भरी गर्मी...

    उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

    Hot summer

    सूर्य की तेज किरणों ने लोगों की हालत की खराब

    (Hot Summer)

    • फसलों को बचाना है तो बारिश जरूरी

    श्री मुक्तसर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। सावन शुरू हो चुका है। फिर भी जिले में अभी तक एक भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसके साथ ही बढ़ी उमस वाली गर्मी से इंसान के साथ जीव जंतु भी बेहाल हो चुके हैं। हालांकि रात के समय कुछ ठंडक जरूर होती है, मगर इसके बीच में बिजली का कट लग जाने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह नौ बजते ही सूर्य की तेज किरणों से लोगों की हालत खराब होनी शुरू हो जाती है। हालांकि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण बच्चे घरों में ही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी गर्मी से बच्चों तथा बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है। गर्मी ज्यादा होने के कारण बाजारों में भी रौनक खत्म हो चुकी है।

    हालत ये है कि 10 से 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। हालांकि जिले के आसपास अन्य जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मगर मुक्तसर जिले में अभी तक एक भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिस कारण गर्मी व उमस से लोगों की हालत खराब हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह से गर्मी व उमस बढ़ रही है। उससे लगता है की एक दो दिन में अच्छी बारिश हो सकती है।

    तेज धूप के कारण फसलें हो रही है खराब

    किसानों ने बताया कि पड़ रही तेज गर्मी तथा पानी की कमी के कारण धान, नरमा तथा सब्जियों की फसलें खराब हो रही है। किसानों ने बताया कि अब धान की फसल की बिजाई चल रही है। ऐसे में फसल को अधिक पानी की जरूरत है। इसलिए बारिश का होना जरूरी है। अगर बारिश न हुई तो उनकी फसल खराब हो सकती है। किसानों ने बताया कि जमीनी पानी खारा होने के कारण फसल को नुक्सान होता है। उन्होंने बताया कि बिजली के कटों तथा महंगे डीजल के कारण अब किसानी के धंधे में कोई लाभ नहीं होता।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।