हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अन्तर्राज्यीय...

    अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर सदस्यों को किया गिरफ्तार

    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की 04 कार, अवैध असलहा मय कारतूस आदि बरामद

    • एक बाइक चोर से 5 बाइक अवैध असलाह मय कारतूस बरामद

    बुलन्दशहर। (सच कहूँ न्यूज) रात्रि में स्वाट टीम व थाना अहमदगढ़ पुलिस (Bulandshahr) द्वारा चैकिंग के दौरान मुमरेजपुर तिराहे के पास से 02 चोरो को चोरी की होंडा सिटी कार व अवैध असलहा कारतूस आदि सहित गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर चोरी की 03 सेन्ट्रो कार सहित एक अन्य अभियुक्त को पास के ही एक बन्द पडे ढाबे से गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना अहमदगढ़ पर संबंधित मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।

    यह भी पढ़ें:–डीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम नासिर पुत्र ताहिर निवासी ग्राम चावली थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर शानू पुत्र नवी हसन निवासी अग्रवाल गली बदरपुर थाना बदरपुर पूर्व दिल्ली अजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी रेवती रायघाट थाना सैतवार जनपद बलिया गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य है जिनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बरामद कारों को दिल्ली व आस-पास के क्षेत्र से चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है। जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों में अभियोग पंजीकृत है।

    अभियुक्तो द्वारा बरामद सेंट्रो कार नं0- डीएल-3सी बीएफ-6124 को दिनांक 16/02/2023 को जनपद गौतमबुद्धनगर से चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना रबुपुरा पर मुअसं- 37/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।अभियुक्तो द्वारा बरामद सेंट्रो कार नं0- डीएल-3सीएवाई -8004 को को बदरपुर दिल्ली से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है।अभियुक्तो द्वारा बरामद होंडा सिटी कार नं0- डीएल-3सीएवाई -3174 को कालकाजी गोविंदपुरी दिल्ली से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है।अभियुक्तो द्वारा बरामद सेंट्रो कार नं0- डीएल-4 सीएनडी -4033 को बाबरपुर शाहदरा दिल्ली से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है। वही रविन्द्र पुत्र पुरन सिंह निवासी (Bulandshahr) गांव जलालपुर करीरा थाना शिकारपुर से 5 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

    स्वाट टीम है0का0 मनोज दीक्षित, है0का0 अशोक कुमार, है0का0 राहुल बालियान, है0का0 मनीष त्यागी, है0का0 प्रबली तोमर, है0का0 विशाल चौहान, का0 कपिल नैन, का0 सुधीर यादव, है0का0 चालक नीरज त्यागी थाना अहमदगढ़ पुलिस टीम में अतुल कुमार चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना अहमदगढ़ व0उ0नि0 सतीश चन्द, उ0नि0 अमित कुमार है0का0 वसीम अहमद, है0का0 वकील अहमद, का0 सोहन सिंह, का0 धर्मेनद्र सिंह, का0 चालक अजय कुमार आदि शामिल रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here