हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home खेल टोक्यो ओलंपिक...

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत, ब्रिटेन हॉकी टीम को 3-1 से हराया

    Indian hockey team

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को क्वार्टरफाइनल रिपीट क्वार्टरफाइनल में रविवार को 3-1 से पराजित कर 41 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद टोक्यो ओलम्पिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत 1980 में आखिरी बार स्वर्ण पदक जीतने के बाद 2021 में सेमीफाइनल में पहुंचा है। भारत पिछले रियो ओलम्पिक में आखिरी स्थान पर रहा था। भारत का अब सेमीफाइनल में बेल्जियम से मुकाबला होगा। भारत ने अपने डिफेंस में शानदार खेल दिखाया और ब्रिटेन को पेनल्टी कार्नर पर गोल करने से रोके रखा।

    हॉकी इंडिया ने भारत की इस जीत को ट्विटर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अद्भुत, अद्वितीय और अविश्वसनीय बताया। भारत ने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद तीसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में ब्रिटेन को एक गोल दे दिया और स्कोर 2-1 हो गया। भारत ने तीन मिनट शेष रहते 57 वें मिनट में हार्दिक सिंह के गोल से 3-1 की निर्णायक बढ़त बना ली।

    सिंधू ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया तीसरा पदक

    इस गोल ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी और उसे 41 साल बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा दिया जहां अब उसके सामने बेल्जियम की चुनौती होगी। दूसरा सेमीफाइनल आॅस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। भारत ने मैच के सातवें मिनट में दिलप्रीत सिंह के गोल से बढ़त बनायी। भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में यानी 16वें मिनट गुरजंत सिंह के गोल से 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने आधे समय तक अपनी दो गोल की बढ़त को कायम रखा। हालांकि तीसरे क्वार्टर के अंत में उसे एक गोल का सामना करना पड़ा लेकिन आखिरी क्वार्टर में तीन मिनट शेष रहते एक और गोल कर जीत अपने नाम कर ली।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।