हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारतीय योग सं...

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

    Kairana News
    Kairana News: भारतीय योग संस्थान के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: मंगलवार को कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित दानवीर कर्ण पब्लिक स्कूल में भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल का उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान जनपद शामली की कैराना इकाई के सदस्यों द्वारा उनके 15वें स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान योग प्राणायाम व ध्यान क्रियाओं का भी आयोजन किया गया। Kairana News

    वक्ताओं ने अपने शब्दों के माध्यम से प्रकाश लाल की दिव्य छवि को साधकों के मन में साकार करने का प्रयास किया। ध्यान में प्रकाशलाल के अष्टांग योग, साधक कर्मठता, सरलता, निश्चलता, निष्कपटता, विन्रमता, अडिगता, निर्भीकता, अनथकता व जीवंतता के दर्शन किए गए। इस मौके पर वीरेंद्र, घनश्याम, मांगेराम, विक्की, दीपक, शोभित, सन्नी, व सोनू आदि उपस्थित रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Kanwar Yatra: कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे एसडीएम व बीडीओ, लिया जायजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here