हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More

    Lebanon Attack: लेबनान में इजरायल के हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 32 घायल

    Lebanon
    Lebanon Attack: लेबनान में इजरायल के हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत, 32 घायल

    बेरूत (एजेंसी)। Lebanon Attack: लेबनान के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को इजरायल की ओर से किये गये हवाई हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। एजेंसी के अनुसार, माउंट लेबनान के चौफ जिले के बारजा में एक आवासीय अपार्टमेंट को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में 15 लोग मारे गए। नागरिक सुरक्षा दल अभी भी मलबे के नीचे हताहतों की तलाश कर रहे हैं। वहीं, बालबेक में तालिया की नगर पालिका, बालबेक-हर्मेल गवर्नरेट, साथ ही दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के कस्बों और गांवों पर इजरायली हमलों के कारण अतिरिक्त हताहत हुए। इसके अलावा, लेबनान और सीरिया के बीच मस्ना-जदीदत याबूस सीमा क्रॉसिंग पर एक पिकअप ट्रक को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। Lebanon

    इस बीच, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने कब्जे वाले गोलान में इजरायल की 810वीं हरमोन ब्रिगेड के मुख्यालय माले गोलानी बैरक पर रॉकेटों से हमला किया। कई इजरायली शहरों में इजरायली बलों पर भी रॉकेटों से हमला किया। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 08 अक्टूबर, 2023 को इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष की शुरूआत के बाद से लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों से मरने वालों की संख्या 3,013 तक पहुंच गई है, जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 13,553 हो गई है। Lebanon

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के इस जिले के लोगों को मिलेगी ये सुविधा, अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, जानें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here