हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा इंस्टाग्राम प...

    इंस्टाग्राम पर फेक आईडी से महिलाओं की अश्लील फोटो बनाने वाले दो दबोचे

    Jagadhri News
    Instagram: इंस्टाग्राम पर बातों में उलझा कर युवती से की ठगी, केस दर्ज

    सोशल मीडिया पर करते थे वायरल | Gurugram News

    • आरोपियों के पास से एक टैब, 4 सिम कार्ड बरामद | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। इंस्टाग्राम (Instagram) पर फेक आईडी बनाकर लड़कियों, महिलाओं की फोटो को अश्लील बनाने, मार्फिंग कर फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को काबू किया। उनके पास से वारदात में प्रयोग किए गए 1 टैब व 4 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। Gurugram News

    पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम की पुलिस टीम को 2 शिकायतें मिली थी। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उनकी फोटो को अश्लील बनाने/ मॉर्फिंग कर फोटो को वायरल किया गया है। इन शिकायतों की पुष्टि करने उपरान्त पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम में केस दर्ज किए गए। इसके बाद थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर सवित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंचने का काम शुरू किया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने पालम विहार से दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की।

    इन दोनों की पहचान अभिषेक निवासी गांव औरों जिला नवादा बिहार व राहुल खान निवासी भागू की ढाणी तहसील किशनगढ़ जिला खैरथल राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो को अश्लील बनाने/मॉर्फिंग कर वायरल किया था। आरोपी राहुल खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करके फोटो अश्लील बनाकर वायरल किए थे। आरोपियों ने पीड़िताओं, शिकायतकर्ताओं को परेशान करने के लिए उनके फोटो को मॉर्फ/एडिट करके अश्लील बनाया। फिर उन अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में पुलिस आगे भी जांच कर रही है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here