हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश पुंछ में मुठभ...

    पुंछ में मुठभेड़, दो राइफलमैन शहीद

    Encounter, Army, Terrorists

    जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में मेंढर सेक्टर के पुंछ में मुठभेड़ के दौरान घायल हुये दो राइफलमैन शहीद हो गए हैं। सेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। सेना ने जानकारी दी कि शहीद होने वाले दोनों जवान राइफलमैन हैं और इनमें से काई भी जूनियर कमीशन अधिकारी नहीं है।

    दोनों राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी (26) और योगंबर सिंह (27) उत्तराखंड के रहनेवाले थे। दोनों गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान घायल हो गये थे। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया नर खास वन क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान अभी भी जारी है।

    उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में शहीद हो गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।