हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ एमपी: सोशल डि...

    एमपी: सोशल डिस्टेंसिंग के लिए निकाला नायाब तरीका, स्वयं की जगह जूते चप्पलों को लगाया कतार में

    बड़वानी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के ठीकरी विकासखंड के बरूफाटक स्थित एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक के बाहर लगने वाली भीड़ से संक्रमण के बचाव के मद्देनजर ग्रामीणों ने नायाब तरीका निकालते हुए स्वयं की जगह जूते चप्पलों को कतार में लगा दिया।
    बरूफाटक में एकमात्र बैंक होने के चलते वृद्धावस्था पेंशनर, जनधन खाता धारक , दिव्यांग पेंशनर तथा अन्य मजदूर वर्ग अपना पैसा निकालने बैंक पहुंच रहे हैं। लेकिन संक्रमण के खतरे के मद्देनजर उन्होंने एक अनूठा तरीका निकाला। ग्रामीण सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कतार में खड़े होने की बजाय अपने जूते चप्पल लाइन में रखकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

    इस शाखा में 37000 खाताधारक

    राष्ट्रीयकृत बैंक के शाखा प्रबंधक उत्तम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में करीब 30 किलोमीटर दायरे में एकमात्र शाखा होने के चलते कार्य का बहुत दबाव है। इस शाखा में 37000 खाताधारक हैं और प्रतिदिन करीब डेढ़ सौ से अधिक खाताधारकों का लेनदेन होता है। इसके चलते एक उपाय ढूंढा गया और खाताधारक संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कतार में न लग कर अपने जूते चप्पल लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

    बैंक के बाहर छांव अथवा पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं है

    ग्रामीण उपभोक्ता विक्रम तथा एक अन्य उपभोक्ता महिला ने बताया कि चप्पलों की लाइन लगा दी जाती है और नंबर आने पर उन्हें आगे बढ़ा दिया जाता है। हालांकि उन्होंने बताया कि बैंक के बाहर छांव अथवा पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 6:00 बजे से जूते चप्पलों की लाइन लग जाती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।