हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रक्षाबंधन: बस...

    रक्षाबंधन: बसों में महिलाओं व बच्चों ने उठाया मुफ्त यात्रा का लाभ

    रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने दिया महिलाओं को राखी का तोहफा

    फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। हर वर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को राखी का तोहफा दिया है। पात्र महिलाएं व बच्चे 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 22 अगस्त रात्रि 12 बजे तक हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिला अपने साथ 15 वर्ष तक के 1 बच्चे को मुफ्त में सफर करवा सकती है। इसको लेकर हरियाणा सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिए गए और रोडवेज के द्वारा भी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। शनिवार को 12 बजे से रोडवेज की बसों में महिलाओं और उसके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे का सफर मुफ्त हो गया है। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार के आदेश मिलते ही रोडवेज विभाग ने भी महिलाओं व बच्चों की यात्रा के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए है और शनिवार को दोपहर 12 बजे से 22 अगस्त रात 12 बजे तक महिला और उसके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों की यात्रा मुफ्त रहेगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।