हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश महिला एवं युव...

    महिला एवं युवा कांग्रेस का रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

    Women and Youth Congress protest sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रसोई गैस, पेट्रोल तथा डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को यहां प्रदर्शन किया और सरकार से सभी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम तत्काल वापस लेने की मांग की। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने यहां प्रधानमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन किया। कई महिला कार्यकतार्ओं ने काले गुब्बारे लेकर प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक दिया। पुलिस के साथ छीना-झपटी में उनके काले गुब्बारे छूट गए और आसमान में एक साथ कई काले गुब्बारे उड़ने लगे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी देश में लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ यहां पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कई कार्यकर्ता खाली सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

    महंगाई के लिए सरकार जिम्मेदार

    युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश पर जो मुसीबतों का पहाड़ टूटा है, उसकी जिम्मेदार मोदी सरकार पर है। इस सरकार की देश विरोधी नीतियों का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जन सामान्य को मुसीबत में डालकर मोदी सरकार अपना खजाना भर रही है लेकिन वह भूल गई हैं कि बहुत जल्द उन्हें भी जनता की अदालत में जाना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।