हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश शेर दिवस: एशि...

    शेर दिवस: एशियाई शेरों की संख्या बढ़ने से पीएम मोदी हुए गदगद

    Lion

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में एशियाई शेरों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है और यह प्रसन्नता का विषय है। प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस पर ट्विटर पर अपने संदेश में शेरों के संरक्षण की दिशा में जुनून के साथ काम करने वाले लोगों को बधाई भी दी है। पीएम ने कहा, ‘शेर की अपनी शान है और वह बहुत साहसी होता है। भारत को एशियाई शेरों का ठिकाना होने पर गर्व है। मैं विश्व शेर दिवस पर उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जो जुनून के साथ शेरों के संरक्षण का काम कर रहे हैं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि पिछले कुछ वर्षों में देश में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

    शेरों को सुरक्षित पयार्वास सुनिश्चित हो

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मुझे गिर शेरों के लिए सुरक्षित पयार्वास सुनिश्चित करने का अवसर मिला था। उस समय अनेक पहल की गई थी जिनमें स्थानीय समुदाय और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं को शामिल किया गया था जिससे कि शेरों को सुरक्षित पयार्वास सुनिश्चित हो और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। शेरों के संरक्षण और इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दुनिया भर में 10 अगस्त को शेर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।