हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजपुरोहित छा...

    राजपुरोहित छात्रावास के उद्घाटन पर बोले सीएम, ”युवा राष्ट्र के विकास का आधार”

    CM Bhajan Lal Sharma
    राजपुरोहित छात्रावास के उद्घाटन पर बोले सीएम, ''युवा राष्ट्र के विकास का आधार''

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास का मुख्य आधार है। शिक्षा से ज्ञान प्राप्त कर कौशल का विकास होता है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें आत्मनिर्भर बनाती है और बेहतर जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करती है। युवा वर्ग भारत का भविष्य है, अच्छी शिक्षा हासिल कर वह राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं। CM Bhajan Lal Sharma

    भजनलाल शर्मा ने जयपुर में संतजनों की उपस्थिति में राजपुरोहित ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (राजपुरोहित छात्रावास) (Inauguration of Rajpurohit hostel) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने छात्रावास परिसर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजपुरोहित समाज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस छात्रावास का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और सामाजिक सरोकार की सच्ची मिसाल है। यह छात्रावास युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रावास में विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थी साथ रहते हैं, जिससे बेहतर संवाद स्थापित होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

    युवाओं के सपने तोड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं | CM Bhajan Lal Sharma

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने हमारी युवा शक्ति को निराशा की गर्त में धकेल दिया था। पेपर लीक की घटनाओं से कड़ी मेहनत करने वाले ईमानदार विद्यार्थियों का मनोबल टूट गया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही पेपर लीक के मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व अन्य अनियमितताओं के संबंध में एसआईटी ने ठोस कार्रवाई करते हुए 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को तोड़ने वालों को छोड़ेंगे नहीं।

    राज्य सरकार ने बनाया शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत

    सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश के प्रत्येक संभाग में राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित किए जा रहे हैं। तकनीक से जुड़े नए विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सीलरेटर्स शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान में खेल आधुनिकीकरण मिशन शुरू कर रही है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाएं ओलम्पिक तक पहुंच सकें। CM Bhajan Lal Sharma

    इस वर्ष 70 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवा शक्ति की राज्य के विकास में सहभागिता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए इस वर्ष लगभग 70 हजार पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को निजी क्षेत्र में करिअर निर्माण में मार्गदर्शन देने के लिए प्रदेश के समस्त संभाग मुख्यालयों पर युवा साथी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भी कल्पवृक्ष का पौधा रोपण किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, छगन सिंह राजपुरोहित, प्रशांत शर्मा तथा संत तुलसाराम महाराज, निर्मलदास महाराज, आत्मानंद सरस्वती महाराज उपस्थित रहे। CM Bhajan Lal Sharma

    Heavy Rain : नेपाल पहाड़ों से आई आफत यूपी पर पड़ेगी भारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here