हमसे जुड़े

Follow us

35.5 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश पंजाब में बस ...

    पंजाब में बस पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 75 घायल

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    जलालाबाद (सच कहूँ न्यूज)। जलालाबाद में आज सुबह मंडी रोड़ा वाली से जलालाबाद आ रही एक मिनी बस के मंगलवार को मन्नेवाला गांव के पास पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और 75 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। बस में करीब 80 यात्री सवार थे जबकि बस में 30 लोगों के बैठने की जगह है। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 75 विद्यार्थी सवार थे, जो अलग-अलग गांवों से शहर पढ़ने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने बताया की हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भाग गये। मौके पर पहुंचे विधायक जगदीप कुमार गोल्डी कंबोज और आसपास गांव के लोगों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
    पुलिस ने शवों को सरकारी हस्पताल भेज दिया है और बस ड्राइव के खिलाफ मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here