हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Weather: फोरल...

    Weather: फोरलेन पर यात्रा करने वाले वाहन चालक हो जाओ सावधान, जल्द पढ़ें ये खबर

    Weather
    Weather: फोरलेन पर यात्रा करने वाले वाहन चालक हो जाओ सावधान, जल्द पढ़ें ये खबर

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: हिमाचल प्रदेश भर में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर और मंडी में जलाशय वाले क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। उधर, राज्य के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 नवंबर को वर्षा व बर्फबारी का पूवार्नुमान जारी किया है। राज्य में अगले चार-पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, शनिवार को शिमला में बादल छाए रहे। बिलासपुर में घना कोहरा रहा तो सुंदरनगर व मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा। ताबो में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री रहा तो ऊना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Weather

    उधर, बिलासपुर जिले में ठंड के साथ ही धुंध पड़नी शुरू हो गई है। धुंध के कारण राजमार्ग और अन्य सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। पुलिस ने फोरलेन पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी है। जिले की प्रवेश सीमा गरामोड़ा और अंतिम सीमा बलोह में पुलिस की टीम बैरिकेड लगाकर इसे दोनों जगह वनवे करेगी, जिससे तेज रफ्तार से अगर कोई गाड़ी आ भी रही है तो उसकी रफ्तार वहां थम जाए। धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। डॉक्टरों ने इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। Weather

    उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि धुंध में दृश्यता कम हो जाती है, इसलिए गति धीमी रखें। हेडलाइट्स का उपयोग करें, लो बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें, फॉग लाइट्स का भी उपयोग करें। सड़क पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें, सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें। हॉर्न का उपयोग सीमित रखें, क्योंकि यह भ्रमित कर सकता है। वाहन चालकों को सचेत करने के लिए हल्के से हॉर्न बजा सकते हैं। विंडशील्ड, मिरर को साफ रखें। इमरजेंसी लाइट्स चालू रखें, खतरनाक मोड़, चौराहों पर सतर्कता खासकर मोड़, क्रॉसिंग, चौराहों पर अत्यधिक सतर्कता बरतें। अगर सड़क पर ब्रेक लगानी हो तो पहले इंडिगेटर दें, बोट चालक भी झील के किनारे बोट खड़ा करते समय, झील में बोट उतारते हुए सतर्क रहें। Weather

    राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में बहुत खराब हवा के चलते सांसों पर संकट बना हुआ है। दिल्ली में शनिवार को भी धुंध की मोटी चादर छाई रही। धीमी और नम हवा के चलते स्थिति फिलहाल सुधरती नजर नहीं आ रही है। राजधानी के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। लगातार नौवें दिन हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश खासकर उत्तर भारत में दिल्ली समेत पांच शहरों में हवा बहुत खराब है। इन जगहों पर शनिवार शाम चार बजे एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें दिल्ली सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां औसत एक्यूआई 352 दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 344, चंडीगढ़ में 332, हरियाणा के बहादुरगढ़ में 305 और मध्य प्रदेश के मंडीदीप में एक्यूआई 343 दर्ज किया गया। दिल्ली के बवाना में एक्यूआई 405 दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तुलना में स्थिति कुछ बेहतर है, क्योंकि शुक्रवार को 12 जगहों पर एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया था, जबकि दिल्ली में यह 382 था। Weather

    यह भी पढ़ें:– तिहरे हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here