हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जुलाना में भा...

    जुलाना में भाजपा की एक दिन पहले होली

    Jind News
    Julana News: जीत के बाद मतदान केंद्र से बाहर आते हुए डॉ. संजय जांगड़ा।

    दो वार्डों से चुनाव लड़ रहे पति-पत्नी दोनों हारे

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Julana News: शहर की सरकार चुनने में भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा को चेयरमैन चुनाव में 671 वोटों से जीत मिली है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जागड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार जोगेंद्र लाठर को मात दी है। शुरू से ही दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। चेयरमैन पद के चुनाव में डॉ. संजय जांगड़ा को 3771 वोट मिली जबकि जोगेंद्र लाठर को 3100 वोट मिली। जोगेंद्र लाठर को शुरूआत के 3 वार्डों में अच्छी शुरूआत मिली, लेकिन बाकी बचे 11 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी को ही बढ़त मिली और जीत हासिल की। Jind News

    बता दें कि भाजपा ने चुनाव को लेकर पूरा दम लगाया। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट के लिए प्रदेश के मुख्यामंत्री नायब सैनी, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पवांर, श्रुति चौधरी, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम, राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आदि ने शिरकत की।

    चेयरमैन पद चुनाव: किसे मिले कितने वोट | Jind News

    • डॉ. संजय कुमार : 3771
    • जोगेंद्र लाठर : 3100
    • सुनील कुमार : 1151
    • वकील : 663
    • मोहिंद्र सिंह : 496
    • अमरजीत सिंह: 145
    • दिनेश कुमार : 117
    • ठंडीराम : 106
    • कौशल कुमार : 88

    किस वार्ड में कौन जीता | Jind News

    वार्ड 1 में सोनिया, वार्ड 2 में कविता, वार्ड 03 में जितेंद्र लाठर, वार्ड 04 में मोनू (सर्वसम्मति), वार्ड 05 में सुजाता, वार्ड 6 में पवन कुमार, वार्ड 7 में राजेश, वार्ड 08 में संदीप (सर्वसम्मति), वार्ड 09 में राहुल, वार्ड 10 में पूजा रानी, वार्ड 11 में सोनम, वार्ड 12 में सुमित, वार्ड 13 में ज्योति और वार्ड 14 में मंजू ने जीत दर्ज की।

    दोबारा चुनाव लड़ रहे पार्षदों को नकारा

    जुलाना नगरपालिका चुनाव के मैदान में 6 पार्षद दूसरी बार चुनाव में अपनी किस्मत को आजमा रहे थे, लेकिन शहर की जनता ने सभी को नकारते हुए नए चेहरों को तवज्जो दी और उन्हें जिताया। वार्ड 6 से ओमप्रकाश, वार्ड 7 से विजय कुमार, वार्ड 9 से सुभाष पांचाल, वार्ड 10 से मीना, वार्ड 12 से राकेश कुमार व वार्ड 13 से मौसमी दुसरी बार अपना भाग्य आजमा रही थी, लेकिन सभी पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा हालांकि पहली बार चुनाव हारी वार्ड 2 से कविता को लोगों की सहानुभूति मिली और जीत हासिल की। 1952 में नगरपालिका बनने के बाद केवल निशा देवी ही इकलौती पार्षद हैं, जो दो बार पार्षद बन पाई हैं। Jind News

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here