हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More

    ‘मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर अदा करें ईद-उल-फितर की नमाज’

    Kairana News
    Kairana News: 'मस्जिदों व ईदगाहों के भीतर अदा करें ईद-उल-फितर की नमाज'

    आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर कोतवाली प्रांगण में सीओ व कोतवाल ने ली शांति समिति की बैठक

    • कहा, सौहार्द से मनाए त्योहार, शासन की गाइडलाइंस का करें पालन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने शांति समिति के नुमाइंदों के साथ में बैठक आहूत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर की नमाज मस्जिदों व ईदगाहों के अंदर ही अदा की जाए। किसी भी स्थिति में कानून का उल्लंघन न होने पाए। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न देकर सौहार्द के साथ में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने की अपील की गई।

    बुधवार को आगामी ईद-उल-फितर के दृष्टिगत कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार ने की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर के त्योहार को सकुशल व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए समाज व धर्म के जिम्मेदार लोगों का सहयोग अति आवश्यक है। सीओ ने कहा कि ईद-उल-फितर की नमाज मस्जिदों व ईदगाहों के अंदर ही अदा की जाए। किसी भी स्थिति ने सड़कों पर नमाज अदा नही होने दे। कहा कि प्रत्येक त्योहार प्रेम व सौहार्द का संदेश देते है। इसलिए त्योहारों को प्रेमपूर्वक मनाकर दूसरे लोगो के लिए भी उत्कृष्ट नजीर पेश करें। Kairana News

    वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने कहा कि ईद-उल-फितर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे। सड़कों व गलियों में साइलेंसर रहित बाइकों को दौड़ाते किशोरों व युवकों को समझाए। त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नही की जाएगी। समाज की शांति भंग करने वालों से सख्ती के साथ में निपटा जाएगा। हर हाल में शासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने आपसी भाईचारा कायम रखने तथा खुराफात करने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर कस्बे की विभिन्न मस्जिदों के जिम्मेदार, विभिन्न वार्डों के सभासद व उनके प्रतिनिधि तथा संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– हथेलियों पर चलकर स्टेज तक पहुंची दुल्हन, फौजियों ने निभाया पिता का फर्ज