हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home सरसा सिलेंडर में ग...

    सिलेंडर में गड़बड़ी: सिलेंडर बुकिंग में गड़बड़ी का मामला आया सामने, बिना बुकिंग के दिखी डिलीवरी

    Sirsa News
    Sirsa News: सिलेंडर बुकिंग में गड़बड़ी का मामला आया सामने, बिना बुकिंग के दिखी डिलीवरी

    गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Goriwala News: हरियाणा में डबवाली के गांव खुइयां मलकाना क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव खुइयां मलकाना निवासी रोशन लखोतरा के साथ कथित तौर पर सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ा संदिग्ध मामला सामने आया है, जिससे उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। Sirsa News

    जानकारी के अनुसार रोशन लखोतरा ने जब गैस सिलेंडर बुक करवाने का प्रयास किया तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर सिलेंडर पहले ही 11 मार्च को डिलीवर दिखाया जा चुका है। जबकि उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने उस दिन सिलेंडर बुक ही नहीं करवाया था।

    रोशन लखोतरा के मुताबिक 11 मार्च को उनके मोबाइल पर अचानक सिलेंडर बुकिंग का मैसेज आया और कुछ समय बाद दूसरा मैसेज आया कि सिलेंडर डिलीवर हो चुका है। यह देखकर वह हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने न तो बुकिंग की थी और न ही उनके घर सिलेंडर पहुंचा।

    मामले को और भी संदिग्ध तब माना जा रहा है जब 13 मार्च को उनके बैंक खाते में गैस सब्सिडी की राशि भी आ गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सिस्टम के जरिए बुकिंग और डिलीवरी दिखाकर सब्सिडी का लाभ उठा लिया हो सकता है। Sirsa News

    बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई अन्य उपभोक्ताओं को भी इसी तरह के मैसेज प्राप्त हुए हैं, जिससे लोगों में शक और नाराजगी बढ़ रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसडीएम द्वारा मामले की जांच करवाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह साइबर ठगी का मामला है या फिर गैस एजेंसी अथवा सिस्टम में किसी तरह की गड़बड़ी।

    फिलहाल उपभोक्ताओं में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना बुकिंग के सिलेंडर डिलीवरी कैसे दिखा दी गई और अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Punjab Bomb Threats: प्रमुख स्कूलों और ट्रेनों को उड़ाने की धमकी, जालंधर-मोगा में परीक्षा रद्द