हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी की छापेमारी, तीन मेडिकल स्टोर जांचे—एक को नोटिस

हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: शनिवार को हांसी में ड्रग कंट्रोल अधिकारी डॉ अजय कुमार ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान दवाइयों के स्टॉक, रिकॉर्ड और प्रतिबंधित दवाओं की गहन जांच की गई। जांच के दौरान सुभाष मेडिकल हॉल, भाटिया मेडिकल हॉल और जीवन ज्योति मेडिकल हॉल को चेक किया गया। निरीक्षण में एक मेडिकल स्टोर पर कुछ खामियां पाई गईं, जिस पर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए चेतावनी है कि वे अपने रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखें।

उन्होंने कहा कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, वैध लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर का सही रखरखाव अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड में गड़बड़ी या स्टॉक रजिस्टर में कमी मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि अवैध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 

About The Author

Related Posts