हांसी की कपास मिल के गोदाम में लगी भयंकर आग

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में एक कपास मिल के एक गोदाम में आज दोपहर आग लग गई। हांसी में हिसार रोड पर स्थित राधिका कॉटन मिल में दोपहर बाद आग लगी। आग मिल के गोदाम में भड़की है, जहां पर वेस्ट कॉटन रखा जाता है। गोदाम में धुआं उठने लगा तो मिल के कर्मचारियों को इसका पता चला और वह आग पर काबू पाने के प्रयासों में लगे। सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। आग पर काबू पाने के लिए क्रेन भी बुलाई गई। क्रेन से दीवारों को तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग 2 गाड़ी हांसी से व 2 गाड़ी हिसार से कुल 4 गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारणों का पता नहीं लग पाया है। अनुमानत: लगभग 50 लाख का नुकसान होने की आशंका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts