हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अंकिता से हुई...

    अंकिता से हुई हैवानियत, प्रशासन कर रहा दिखावा : प्रियंका

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में अंकिता के साथ हुई हैवानियत को दिल दहलाने वाली घटना बताते आरोप लगाया है कि प्रशासन इस मामले में सिर्फ दिखावटी कार्रवाई कर रहा है। श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट करके कहा “उत्तराखंड की अंकिता के साथ दिल दहलाने वाली घटना घटी। लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन केवल दिखावटी कार्रवाई तक सीमित है। जरा सोचिए कि अंकिता के मां-बाप पर क्या गुजर रही होगी। परिजनों का सवाल है कि घटना के सबूतों को क्यों मिटाया जा रहा है। पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें क्यों नहीं दी जा रही है।” उन्होंने कहा “न्याय का तकाजा है कि सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। परिजनों की बात सुननी चाहिए। लापरवाही करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए और फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को जल्द सजा दी जाए।”

    यह भी पढ़ें:– मामला : गांव हंजीरा व जोड़कियां ग्राम पंचायत के फंड दुरुपयोग का आरोप

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here