हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश Arjun Chaal B...

    Arjun Chaal Benefits: अर्जुन की छाल, दिल का रखती है खास ख्याल! खूबियों का खजाना है इसमें, स्वास्थ्य बनाए बेमिसाल

    Arjun Chaal Benefits
    Arjun Chaal Benefits: अर्जुन की छाल, दिल का रखती है खास ख्याल! खूबियों का खजाना है इसमें, स्वास्थ्य बनाए बेमिसाल

    नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारत में अर्जुन की छाल का अपना अलग ही महत्व है और करीब 3000 से भी ज्यादा वर्षों से इस जड़ी बूटी का इस्तेमाल स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए किया जाता है। ‘हृदय की जड़ी बूटी’ या ‘दिल का राजा’ भी इसे कहते हैं। यह हृदय का खास ख्याल रखता है। आयुर्वेद के दो महान आचार्यों चरक और सुश्रुत ने इसका वर्णन किया है, तो वहीं अष्टांग हृदयम में भी इसका उल्लेख है। विदेशों में भी इस पर स्टडी हुई है, जिसके बाद कहा गया कि अर्जुन की छाल में एंटी-इस्केमिक, एंटीऑक्सीडेंट, हाइपोलिपिडेमिक और एंटीथेरोजेनिक गुण हैं, जो हार्ट संबंधी परेशानियों को ट्रीट करने में मदद करते हैं। Arjun Chaal Benefits

    कुछ साल पहले यूएस के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (एनसीबीआई) में एक रिपोर्ट छपी। बताया गया कि अर्जुन के जलीय अर्क ने मेंढक के हृदय की मांसपेशियों के संकुचन के बल को बढ़ा दिया। वहीं खरगोश के दिल में भी गजब का काम किया। खरगोश के दिल में कोरोनरी प्रवाह को बढ़ा दिया।

    अर्जुन के पेड़ को वैज्ञानिक भाषा में टर्मिनलिया अर्जुन कहा जाता है

    अर्जुन के पेड़ को वैज्ञानिक भाषा में टर्मिनलिया अर्जुन कहा जाता है। आमतौर पर इसे अर्जुन के नाम से जाना जाता है। एनसीबीआई के मुताबिक, इस पेड़ की छाल के काढ़े का उपयोग भारतीय उपमहाद्वीप में सदियों से सीने में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, कंजेस्टिव हार्ट फेलियर और डिस्लिपिडेमिया के लिए किया जाता है। कई मॉडर्न रिसर्च में यह पता चला है कि अर्जुन की छाल में एंटी-इस्केमिक, एंटीआॅक्सिडेंट, हाइपोलिपिडेमिक और एंटीथेरोजेनिक गुण पाए जाते हैं।

    दिल ही नहीं, पेट के लिए भी अर्जुन छाल बेहतरीन रिजल्ट लेकर आता है। दस्त और पेचिश जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में इसका प्रयोग होता है। इसमें मौजूद टैनिन कसैला तो होता है, लेकिन नतीजे का स्वाद जबरदस्त होता है! यह पाचन तंत्र में सूजन को कम करने, दस्त और पेचिश जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है।

    जिस तरह का हमारा लाइफस्टाइल है, उसमें अर्जुन की महत्ता बढ़ जाती है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में सहायक है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम कर एंटी-एजिंग प्रभाव डालते हैं। यह तनाव और चिंता को भी कम करता है। किसी रजिस्टर्ड डॉक्टर की सलाह पर ही अर्जुन छाल का उपयोग किया जाना चाहिए। Arjun Chaal Benefits

    Brahmi: दिमागी ताकत बढ़ाने वाली भारतीय जड़ी-बूटी जो विदेशों में हो रही है मशहूर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here