हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत की अंतर...

    गहलोत की अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुभकामनाएं

    Jaipur News
    Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

    जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक वर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में हमारे श्रमिक अन्य राज्यों में अटक गए थे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए हमारे प्रयास कारगर हुए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश में जल्द से जल्द सभी औद्योगिक गतिविधियां बहाल होंगी और श्रमिक फिर से अपने रोजगार से जुड़ सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही किसी देश की तरक्की सुनिश्चित होती है। हमारे मेहनतकश श्रमिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आजादी के बाद आज देश एवं प्रदेश जिस मुकाम पर है, उसमें श्रमिकों की मेहनत का बड़ा योगदान है। इस मौके उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सभी श्रमिक बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण एवं तरक्की में श्रमिकों की महत्ती भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें श्रमिकों का सम्मान करते हुए उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।