हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाजपा का उपचु...

    भाजपा का उपचुनाव को लेकर बैठक का आयोजन

    Mirapur News
    Mirapur News : भाजपा का उपचुनाव को लेकर बैठक का आयोजन

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: भारतीय जनता पार्टी मीरापुर द्वारा विधानसभा उपचुनाव के सम्बंध में मीरापुर व सम्भलहेड़ा मंडल की संयुक्त बैठक श्री पंचमुखी महादेव मन्दिर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व सभी ने सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर पंचमुखी शिवालय में देश की सुख समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

    जलाभिषेक के उपरान्त आगामी मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के सम्बंध में जनपद मुजफ्फरनगर प्रभारी व प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री की उपस्थिति में पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भलहेडा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुधीर सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, राजीव सिसोदिया, मीरापुर विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में बूथ स्तर पर जाकर 18 साल से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासियों की वोट बनवाने के साथ सभी पन्ना प्रमुख को घर घर जाकर सरकार की नीतियों व योजनाओ से अवगत कराने का आह्वान किया। Mirapur News

    कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर सैनी ने और संचालन सचिन ठाकुर व इन्दर सिंह कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश अहलावत, शरद शर्मा, नवीन सैनी, डॉ अनिल सिंह, अनार सिंह, नरेन्द्र गर्ग, कृष्ण पाल सैनी, अजीत तितोरिया, संजय गिरी, अशोक सैनी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– फसल विविधता व भू-जल स्तर पर चर्चा, 132347 करोड़ का पैकेज मांगा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here