लगातार छठे दिन सस्ता हुआ डीजल

Published On

पेट्रोल के दाम स्थिर (Diesel Cheaper)

नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल के दाम स्थिर रहे जबकि डीजल की (Diesel Cheaper) कीमत दो दिन टिकी रहने के बाद चार बड़े महानगरों में 17 से 20 पैसे प्रति लीटर कम हो गई। इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार तक डीजल के दाम में लगातार छह दिन कटौती की थी जबकि तीन दिन बाद पेट्रोल की कीमत में भी नौ पैसे तक कमी की गई थी। विश्व में कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा जबकि डीजल 18 पैसे सस्ता होकर 71.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा और डीजल 20 पैसे कम होकर 77.54 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल का दाम 18 पैसे कम होकर 74.62 रुपये प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर टिकी रही जबकि डीजल 17 पैसे घटकर 76.55 रुपये प्रति लीटर रह गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts