घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 52 हजार के पार

Published On

सेंसेक्स करीब 250 अंकों की तेजी पर खुला

मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स अब तक के रिकॉर्ड स्तर 525 16.76 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छूने में सफल रहा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई का निफ़्टी 15 431.75 अंक के नए उच्चतम स्तर को छुआ। बीएसई का सेंसेक्स करीब 250 अंकों की तेजी लेकर 5 2400 अंक पर खुला और देखते ही देखते यह अब तक के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर 52516. 76 अंक पर पहुंच गया।

सत्र के दौरान यह 5228 5.72 अंक के निचले स्तर तक उत्तरा और अभी यह 161.08 अंक की बढ़त के साथ 5231 5.21 अंक पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी 57 अंकों की तेजी के साथ 15371.45 अंक पर खुला और शुरूआती कारोबार में ही है 1543 1.75 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान यह 15365.55 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अभी यह 67.50 अंक की बढ़त लेकर 1538 2.20 अंक पर कारोबार कर रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts