कच्चे तेल में भारी गिरावट, क्या सरकार देने जा रही है आम जनता को बड़ी राहत

Published On

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में लगातार जारी गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा, जिससे (Petrol & Diesel) दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:– ट्रेन में सफर करने वाले विशेष यात्रियों के लिए राहत की खबर

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में (Petrol & Diesel) पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 77.35 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत उतरकर 81.06 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

महानगर………………………………. पेट्रोल …………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

  • दिल्ली …………………………… 96.72……………………….. 89.62
  • मुंबई ……………………………106.31………………………… 94.27
  • चेन्नई …………………………..102.73………………………….94.33
  • कोलकाता ……………………….106.03………………………….92.76

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts