पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

Published On

नयी दिल्ली। देश में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को लगातार 24वें और डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.64 रुपये और मुंबई में 79.83 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रही। कोलकाता में यह 76.77 रुपये और चेन्नई में 78.60 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

Petrol and diesel prices rise again

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:-

    महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

  • दिल्ली————80.43(स्थिर)———-81.64(स्थिर)
  • कोलकाता———82.10(स्थिर)———-76.77(स्थिर)
  • मुंबई————-87.19(स्थिर)———-79.83(स्थिर)
  • चेन्नई————83.63(स्थिर)———-78.60(स्थिर)

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts