हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home खेल वर्ल्ड कबड्डी...

    वर्ल्ड कबड्डी कप कनाडा 2022: पहलवान शीलू बल्हारा को विधायक ने किया सम्मानित

    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। गांव बहुअकबरपुर में वर्लड कबड्डी कप कनाडा 2022 में बेस्ट कैचर चुने गए पहलवान शीलू बल्हारा के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी पहुंचे और उन्होंने पहलवान शीलू बल्हारा को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक कुंडू ने कहा कि हमारे गांव की मिट्टी से निकला यह नौजवान हमारे गांव और समूचे प्रदेश का नाम विश्व में चमका रहा है यह देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पहलवानों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ग्रामीणों ने भी पहलवान का भव्य जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कोच बिट्टू पहलवान, मास्टर रविन्द्र को भी सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें:– बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली की पत्नी डोना अस्पताल में भर्ती

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here