हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ ससुरालजनों पर...

    ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

    Dowry pressed woman's throat, death

    विवाहिता पर दो लाख रुपए लाने के लिए डाला दबाव

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर थाना पुलिस ने पटेल बस्ती निवासी कृष्ण कुमार की विवाहिता पुत्री योगिता की शिकायत पर उसके पति व अन्य परिवारजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में योगिता ने बताया कि उसकी शादी श्रीगंगानगर राजस्थान निवासी सूरज पुत्र पुरुषोत्तम के साथ 5 अप्रैल 2022 को हुई थी। उसने बताया कि उसके परिवारजनों ने अपने सामर्थ्य से बढ़कर दान दहेज दिया। लेकिन विवाह के बाद ससुरालजनों ने दहेज कम लाने के ताने मारने शुरू कर दिए। कहने लगे कि दहेज में कार तो क्या बाइक लेकर भी नहीं आई। ससुरालजनों के रोज-रोज के तानों और मारपीट से दु:खी होकर उसने दो बार महिला सैल में इस बारे शिकायत भी की। तब ससुरालजनों ने समझौता करके उसे ले जाते।

    उसने बताया कि ससुरालजनों की ओर से सूरज के कामधंधे के लिए मायके से दो लाख रुपए लाने के लिए दबाव डाला गया। जब उसने असमर्थता व्यक्त की तो उसके पति, ननद व सास-ससुर ने मिलकर उसका गला घोंटने की कोशिश की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने पड़ौसियों के फोन से अपने घर पर सूचना दी, जिस पर उसके परिजन उसे सरसा लेकर आए और अस्पताल में दाखिल करवाया। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुरालजन उसका स्त्रीधन भी खुर्दबुर्द कर रहे है। शहर थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति सूरज, ननद दीपिका, सास शारदा व ससुर पुरुषोत्तम निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए, 406, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

    स्कूली 800 दिव्यांग बच्चों की होगी जांच

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here