हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home Fraud Alert ग्राम सचिव की...

    ग्राम सचिव की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से हड़पे साढ़े 50 लाख, मामला दर्ज

    Guhla Cheeka News
    Guhla Cheeka News: विदेश भेजने के नाम पर युवती से 17.40 लाख की धोखाधड़ी

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे में पति-पत्नी और पुत्र ने दो लोगों से ग्राम सचिव की नौकरी (Job) दिलाने के नाम पर साढ़े 50 लाख रुपए हड़प लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। Julana News

    मोहमद खेड़ा गांव निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ब्राह्णवास गांव निवासी राजेश, उसका पुत्र आयुष और पत्नी माया ने उससे उसकी पत्नी को जीएनएम की नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए ले लिए और नौकरी भी नहीं दिलवाई। रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरी ओर अकालगढ़ गांव निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ब्राह्मणवास गांव निवासी राजेश, उसकी पत्नी माया और पुत्र आयुष ने उससे धोखाधड़ी से मेरे बेटे को ग्राम सचिव की नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लाख 50 हजार रुपए लिए थे। नौकरी नही मिलने पर उसने पैसे भी वापस नही दिए अब अगर हम मांगने जाते हैं तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    पुलिस को दो लोगों ने शिकायत दी थी कि ब्राह्णवास गांव निवासी राजेश, माया और उसके पुत्र आयुष ने नौकरी लगवाने के नाम पर साढेÞ 50 लाख रुपए लिए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। Julana News
                                                                                                -समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।

    यह भी पढ़ें:– जापान में भूस्खलन का खतरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here