हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फिल्म अभिनेत्...

    फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हाँसी में केस दर्ज

    Yuvika-Chaudhary sachkahoon

    अनुसूचित जाति समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के चलते एससी एसटी एक्ट में हुई एफआईआर

    हाँसी (सच कहूँ/मुकेश)। फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हाँसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने हाँसी की पुलिस अधीक्षक निकिता अहलावत को शिकायत की थी कि युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

    उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, इस शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने उक्त वीडियो की सीडी भी दी, जिसकी साइबर सेल द्वारा औपचारिक जांच के बाद थाना शहर हांसी में युविका चौधरी के खिलाफ एक औपचारिक एफआईआर दर्ज कर दी गई है। एफआईआर अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3 (1) यू के तहत दर्ज की गई है, जोकि गैर जमानती है। एडवोकेट कलसन ने बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले में युविका चौधरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगी। जिसके बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी हो सकती है।

    कलसन ने कहा कि आजकल अनुसूचित जाति समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का चलन सा हो गया है। पहले युवराज सिंह उसके बाद मुनमुन दत्ता ने तथा अब युविका चौधरी ने भी अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है तथा इनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि रणदीप हुड्डा ने भी बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है जिसके बारे में भी हिसार के एसपी को शिकायत की गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।