हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकारी स्कूल ...

    सरकारी स्कूल से चोरी हुए छत के पंखे बरामद, आरोपी दबोचे

    Kairana News
    Kairana News : सरकारी स्कूल से चोरी हुए छत के पंखे बरामद, आरोपी दबोचे

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को हिंगोखेड़ी के सरकारी स्कूल से चोरी हुए छत के चार पंखों के साथ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 200 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। बुधवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात एसआई सतीश प्रकाश भूरा रोड पर पुलिस टीम के साथ में चेकिंग कर रहे थे। Kairana News

    इसी दौरान उन्होंने भूत के बाग के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से सरकारी स्कूल से चोरी हुए छत के चार पंखे व चोरी किये गए सामान की बिक्री के 200 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम व पता जावेद व वसीम निवासीगण नई बस्ती काजी का बाग कस्बा कैराना बताए। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। विदित रहे कि क्षेत्र के गांव हिंगोखेड़ी में स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने स्कूल के दो कमरों व रसोई के दरवाजों में लगे कुंडे काटकर छत के चार पंखे, दो बल्ब व हाथ धोने की आठ टोंटी चोरी होने के सम्बंध में कोतवाली पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– शराब पीने से रोका तो दामाद ने किया सास का मर्डर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here