हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चल दिए ओढ़ निभ...

    चल दिए ओढ़ निभा के सतगुरु…

    Satguru ke Pyare sachkahoon

    सादुलपुर (सच कहूँ न्यूज)। सिद्धमुख ब्लॉक के गांव धोलिया छोटा निवासी मास्टर गिरधारीलाल इन्सां (Satguru ke Pyare) के नमित नामचर्चा बुधवार को उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई। ब्लॉक जिम्मेवार शमशेर इन्सां ने नामचर्चा की शुरूआत की। नामचर्चा में डेरा सेवादारों सहित परिवारजनों ने भाग लेकर सचखण्डवासी गिरधारी लाल इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कविराजों ने चल दिए ओढ़ निभा के सतगुरु के प्यारे (Satguru ke Pyare) शब्द बोला तो उपस्थित परिजन एवं साध संगत भाव विभोर हो गई। गौरतलब है स्वर्गीय मास्टर गिरधारीलाल इन्सां सदैव-सदैव के लिए अलविदा कहते हुए मालिक के चरणों में सचखण्ड जा विराजे। नामचर्चा में आजाद नगर, गंगवा हिसार (हरियाणा) व सिद्धमुख, भादरा, राजगढ व ददरेवा आदि ब्लॉकों से पहुंची साध-संगत ने सचखण्डवासी गिरधारीलाल इन्सां के सेवा कार्यांे को याद किया।

    नामचर्चा में सुरेन्द्र पूनियां, सतनाम सिंह पूनियां, चन्द्रकलां इन्सां, सरोज इन्सां, शांती देवी इन्सां, रोशनी इन्सां, कृष्णा इन्सां, रमेश इन्सां सहित ब्लॉक गंगवा के आजाद नगर हिसार हरियाणा सहित सिद्धमुख, भादरा, राजगढ व ददरेवा सहित काफी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here