हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सपा विधायक ने...

    सपा विधायक ने सीएचसी में पहुंचकर चेताया, वीडियो वायरल

    Kairana News
    Kairana News: सपा विधायक ने सीएचसी में पहुंचकर चेताया, वीडियो वायरल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Viral Video: कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी नाहिद हसन ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकों को अपने व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। Kairana News

    सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक चौधरी नाहिद हसन का बताया जा रहा है, जिसमें विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को अपने व्यवहार में सुधार लाने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे है। करीब 3:19 मिनट के वीडियो में विधायक चिकित्साधीक्षक को कई बार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने को कहते हुए सुनाई पड़ रहे है। विधायक गांव अकबरपुर सुनहेटी की किसी प्रसव पीड़ित महिला व नवजात शिशु की मौत के बारे में बात कर रहे है। Kairana News

    वह वीडियो में दस दिन के भीतर दो मौत होने की बात कह रहे है। इसके अलावा, वह वीडियो में किसी प्रसूता को प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए रेफर किये जाने की भी बात कह रहे है। वीडियो में स्टाफ से एक महिला चिकित्साकर्मी खड़ी नजर आ रही है, जो विधायक को रेफर की गई महिला की परिस्थिति के बारे में समझाने का प्रयास कर रही है। वीडियो में लोगो की भीड़ विधायक और चिकित्साधीक्षक को घेरे हुए नजर आ रही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– मंत्री ने यूनियनों को मांगें मानने का दिया आश्वासन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here