हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश CM flying Rai...

    CM flying Raid in Sirsa … सरसा में सीएम फ्लाइंग की रेड से मचा हड़कंप!

    Sirsa News
    CM flying Raid in Sirsa ... सरसा में सीएम फ्लाइंग की रेड से मचा हड़कंप!

    CM flying Raid in Sirsa : सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शुक्रवार को एक बार फिर सीएम फ्लाइंग ने सरसा में दस्तक दी। इस बार उन्होंने दक्षिण हरियाणा विद्युत वितरण निगम (Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam) के अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर रेड की। टीम में शामिल सीएम फ्लाइंग हिसार के एसआई राजेश कुमार तथा एएसआई साधुराम ने निगम की शहर डिवीजन तथा औद्योगिक डिवीजन में औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने सहित अन्य तकनीकी बिंदुओं पर गहनता से जांच की। हालांकि इस दौरान कर्मचारी हाजिर मिले, लेकिन कुछ फाइलें लंबित मिली। जिसका डाटा सीएम फ्लाइंग की ओर से जुटाया गया। सीएम फ्लाइंग ने सुबह 10 बजे औचक निरीक्षण शुरू किया जो कि दोपहर अढाई बजे तक जारी रहा। निरीक्षण के बाद टीम की ओर से कार्रवाई रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई। Sirsa News

    हाजिरी मिली दुरूस्त, लंबित प्रकरणों का डाटा जुटाया

    सीएम फ्लाइंग की टीम के प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक व शहर डिवीजन के निरीक्षण के दौरान एक्सइएन जोगेंद्र सिंह को साथ लेते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रिपोर्ट जांची गई। हाजिरी रजिस्टर तथा उपस्थित कर्मचारियों का डाटा मिलान किया गया। इस दौरान उपस्थिति में किसी प्रकार की त्रुटि देखने को नहीं मिली। वहीं टीम ने जनवरी 2024 से अब तक बकाया शिकायतों तथा बिल राशि जमा करवाने तथा बकाया होने संबंधी डाटा की जानकारी जुटाई गई। Sirsa News

    शहर में सबसे ज्यादा डिफाल्टर, 1350 लाख बकाया

    सीएम फ्लाइंग के औचक निरीक्षण में सिटी व औद्योगिक डिविजन से जुटाए गए डाटा के अनुसार सबसे अधिक 9470 उपभोक्ता शहरी क्षेत्र में डिफाल्टर पाए गए हंै, जिनसे विभाग को अभी 1350 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जनवरी 2024 से जुलाई अब तक जमा करवानी बकाया है। इस वर्ष अब तक शहरी क्षेत्र में 5821 डिफाल्टर प्रकरणों में विभाग की ओर से चार करोड़ 14 लाख 15 हजार रुपये की राशि जमा करवाई जा चुकी है। उधर औद्योगिक डिविजन के निरीक्षण में कुल 7781 उपभोक्ता डिफाल्टर पाए गए है। इनसे विभाग को सात करोड़ 88 लाख रुपये की राशि वसूल की जानी है। वहीं जनवरी से अब तक औद्योगिक डिविजन ने 912 डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पांच करोड़ 10 लाख 88 हजार रुपये की रिकवरी की है।

    खराब मीटर बदलने में शहर डिविजन सुस्त | Sirsa News

    उपभोक्ताओं की ओर से निगम के पास शहरी व औद्योगिक दोनों डिविजन में शार्ट सर्किट, आगजनी अथवा तकनीकी खराबी के चलते मीटर बदलने के प्रकरण भी पहुंचते हैं। सीएम फ्लाइंग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दोनों डिविजन से खराब मीटर बदलने से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी भी जुटाई। इसमें औद्योगिक डिविजन में जनवरी माह से अब तक छह माह के दौरान 820 शिकायत उपभोक्ताओं ने मीटर बदलने के लिए की थी। जिसमें औद्योगिक डिविजन की ओर से तत्परता दिखाते हुए 798 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया जबकि 22 प्रकरणों में मीटर बदलने शेष मिले। वहीं शहरी क्षेत्र में छह माह के दौरान 1042 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 156 उपभोक्ताओं के मीटर बदलना अभी शेष हैं। Sirsa News

    Nitin Gadkari : केन्द्रीय मंत्री का राजनीति के पक्षधरों को कड़ा संदेश! ”जो करेगा जात की बात, कस…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here