हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सीएम की कर्मच...

    सीएम की कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, महंगाई भत्ते में किया इजाफा

    Dearness Allowance
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    किया प्रस्ताव का अनुमोदन, महंगाई भत्ता हुआ 412 प्रतिशत

    • कार्मिकों/पेंशनरों को मिलेगा जनवरी 2023 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 

    जयपुर। Dearness Allowance: प्रदेश में पांचवें वेतन आयोग के तहत कार्यरत कार्मिकों तथा पेंशनरों को जनवरी 2023 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। CM Ashok Gehlot

    प्रस्ताव के अनुसार, पांचवें वेतन आयोग तथा राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 1998 के अन्तर्गत कार्यरत राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते अथवा महंगाई राहत की दर में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब ऐसे राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2023 से 396 प्रतिशत से बढ़ाकर 412 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा महंगाई राहत की दर का भुगतान होगा। Dearness Allowance

    जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी। जबकि पेंशनर्स को जनवरी, 2023 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा। गहलोत ने इसके लिए वित्त विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से राज्य सरकार के संबंधित कार्मिक और पेंशनर लाभान्वित होंगे। CM Ashok Gehlot

    यह भी पढ़ें:– 7th Pay Commission: अकाउंट में आ गया एरियर का पैसा? तो RTI फॉर्म भरने में रखें ये ध्यान वरना हो सकता…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here