हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश सीएम ने खोला ...

    सीएम ने खोला राज्य की जनता के लिए 8,837 करोड़ की योजनाओं का पिटारा!

    Bihar News
    सीएम ने खोला राज्य की जनता के लिए 8,837 करोड़ की योजनाओं का पिटारा!

    पटना, (आईएएनएस)। शुक्रवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने ग्रामीण कार्य विभाग की 8,837.77 करोड़ रुपए की 6,199 योजनाओं का रिमोट कंट्रोल द्वारा कार्यारंभ एवं उद्घाटन करके बिहार राज्य की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। इन योजनाओं के तहत 6,509.93 करोड़ रुपए की 4,390 योजनाओं का कार्यारंभ तथा 2,327.84 करोड़ रुपए की 1,809 योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कई पथों एवं पुलों के उद्घाटन के साथ ही शिलान्यास भी किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और भी आसान होगा। Bihar News

    मुख्यमंत्री ने जनता को विश्वास में लेते हुए कहा कि जिन योजनाओं का कार्यारंभ किया गया है, उन सभी पथों एवं पुलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। वैसे सभी पथों एवं पुलों, जिनका उद्घाटन किया जा रहा है, उन सभी पथों का नियमित निरीक्षण करते हुए उनका मेंटेनेंस भी किया जाएगा, जिससे उसकी गुणवत्ता ज्यादा लंबे समय तक बनी रहे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को विभाग के अन्य सभी पथों एवं पुलों की सतत निगरानी करते हुए उनका नियमित मेंटेनेंस भी करने का निर्देश दिया।

    763 पथों एवं 4 पुलों का निर्माण किया गया

    योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत 983 करोड़ रुपए की लागत से 763 पथों एवं 4 पुलों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 1,113 करोड़ रुपए की लागत से 972 पथों की मरम्मत कराई गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत 92 करोड़ रुपए की लागत से 33 पथों का उन्नयन शामिल है। इसमें राज्य योजना अंतर्गत 139 करोड़ रुपए की लागत से 5 पथ भी शामिल हैं। जिन योजनाओं की शुरूआत हुई है, उसमें मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत 1,824 करोड़ रुपए की लागत से 1,472 पथ एवं पांच पुलों का निर्माण किया जाना है। जबकि, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 2,350 करोड़ रुपए की लागत से 2.306 पथों की मरम्मत होगी।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत 1,739 करोड़ रुपए की लागत से 442 पथों एवं एक पुल का उन्नयन का कार्य कराया जाना है तथा राज्य योजना अंतर्गत 597 करोड़ रुपए की लागत से 30 पथों एवं 139 पुलों का निर्माण होगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित कई नेता और अधिकारी उपस्थित रहे। Bihar News

    IPL 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here