हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Delhi Dehradun Expressway: खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! 2.30 घंटे में पहुंचेंगे हरिद्वार, यूपी के 8 जिले जुड़ेंगे, हरियाणा को भी लाभ

    Delhi Dehradun Expressway
    Delhi Dehradun Expressway: खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! 2.30 घंटे में पहुंचेंगे हरिद्वार, यूपी के 8 जिले जुड़ेंगे, हरियाणा को भी लाभ

    देहरादून (एजेंसी)। Dehradun News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। Delhi Dehradun Expressway

    धामी ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इसका तेजी से निर्माण होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के पूर्ण होने पर देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र दो से ढ़ाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगा। इससे जहां लोगों का आवागमन सरल होगा। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और सुगमता होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आर्थिकी बढ़ाने, पयर्टन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी यह प्रोजेक्ट सहायक सिद्ध होगा। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा। Delhi Dehradun Expressway

    यह भी पढ़ें:– School News: स्कूल फीस मोटी पर सुरक्षा की गारंटी जीरो, यह हाल है क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों के

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here