हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शाही शहर पटिय...

    शाही शहर पटियाला से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री योगशाला’

    Bhagwant Mann

    पंजाबियों को स्वस्थ करेगी आप सरकार

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) स्वस्थ और समृद्ध पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री योगशाला’ पर आधारित राज्यव्यापी कार्यक्रम की शुरूआत 5 अप्रैल को पटियाला (Patiala) से की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य और भलाई के लिए पटियाला के पोलो ग्राउंड में व्यायामशाला हॉल में आयोजित समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी राज्य सरकार द्वारा जोर शोर से की जा रही है।

    यह भी पढ़ें:– नाथुला में हिमस्खलन से 6 लोगों की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद किया था ऐलान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वस्थ और खुशहाल पंजाब के निर्माण के लिए जन अभियान पैदा करने के उद्देश्य के साथ ‘सी. एम. दी योगशाला’ (CM Di Yogashala) की शुरूआत करने का सोमवार को एलान किया था। एक वीडियो संदेश में मान ने एलान किया कि भारत की शानदार प्राचीन रिवायतों के सुमेल से ये योगशालाएं शारीरिक और मानिसक तौर पर पंजाबियों को स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरूआत अमृतसर, फगवाड़ा, पटियाला और लुधियाना के शहरों से की जायेगी, जहां प्रशिक्षित योगा इंस्ट्रक्टर खुले पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों में लोगों को मुफ़्त योगा प्रशिक्षण देंगे।

    योग की महत्ता का जिक्र करते हुए श्री मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि योग शारीरिक तंदरुस्ती और मन को मजबूत रखता है। उन्होंने कहा कि वह खुद रोजाना प्रात:काल योग करते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को तन-मन की तंदरुस्ती के लिए योग को रोजाना की जिंदगी में हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘सी. एम. दी योगशाला’ लोगों को योग के द्वारा अच्छी सेहत को सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here