हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ करनाल में कॉल...

    करनाल में कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा गिरफ्तार

    Rewari News
    सांकेतिक फोटो

    8 से 9 करोड़ टैक्स न भरने पर विभाग ने की कार्रवाई

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। करनाल में इनकम टैक्स न भरने के मामले में एक कॉलोनाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रोहतक इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया। पूछताछ के लिए उसे इनकम टैक्स की टीम रोहतक लेकर गई है। जानकारी के अनुसार, करनाल निवासी राजकुमार जुनेजा पर रोहतक में करीब 5 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया था। टैक्स को भरने के लिए विभाग की तरफ से कई बार उन्हें नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उसने कोई भी नोटिस रिसीव नहीं किया। अब ज्यादा समय बीत जाने के बाद टैक्स की राशि 5 करोड़ से बढ़कर इंटरेस्ट के साथ करीब 8 से 9 करोड़ रुपए तक हो गई है।

    नोटिस रिसीव न करना और टैक्स की राशि न जमा करवाने पर करनाल एसपी को आरोपी को अरेस्ट करने के वारंट जारी किए। इसके बाद एसपी गंगाराम पूनिया ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश सिविल लाइन थाना पुलिस को दिए। सिविल लाइन थाना के रऌड रोशनलाल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा को सेक्टर 12 कालड़ा मार्केट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद रविवार को उसे रोहतक इनकम टैक्स टीम के हवाले कर दिया गया।

    नशा सप्लायरों पर पैनी नजर, सरसा फतेहाबाद ज्यादा प्रभावित

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here