हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना जांच का आंकड़ा साढ़े 13 करोड़ के पार

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच कर वायरस प्रभावितों का जल्दी पता लगाकर इसे नियंत्रित करने की मुहिम में 20 नवंबर को देश में कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ को पार कर गया। देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को आया था और इसके बाद सरकार ने लगातार जांच का दायरा बढ़ाकर संक्रमितों का पता लगाने और वायरस की रोकथाम पर जोर दिया।

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शनिवार को जारी आंकड़ो में बताया गया कि 20 नवंबर तक कुल जांच का आंकड़ा 13 करोड़ छह लाख 57 हजार 808 पर पहुंच गया है। इसमें 20 नवंबर को दस लाख 66 हजार 22 जांच की गई। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक रोज में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच का रिकार्ड है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।