हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश सीपीआई (एम) न...

    सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना से निधन

    CPI-M Leader Sitaram

    अखबार में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर थे कार्यरत

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा शिकार युवा हो रहे हैं। सीपीआई (एम) के बड़े नेताओं में शुमार सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष (34) की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। आशीष को दो सप्ताह पहले दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेदांता शिफ्ट कर दिया गया। आशीष येचुरी का 9 जून को 35 साल वां जन्मदिन आने वाला था। लेकिन 34 साल 10 महीने की आयु में ही इस दुनिया से रूखस्त हो गए। परिवार वालों का कहना है कि आशीष ठीक हो रहा था और सामान्य दिखने लगा था, लेकिन वीरवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक उनकी सांसें थम गई। आशीष एक समाचार पत्र में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत थे। दो सप्ताह तक वे कोरोना से जंग लड़े, लेकिन आखिर उनकी सांसें थम गई।

    आशीष के अचानक निधन से येचुरी परिवार में गहरा मातम छा गया है। साथ ही आशीष के साथ काम करने वाले और उनके दोस्त सदमे में हैं। आशीष के पिता सीताराम येचुरी ने वीरवार सुबह ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट करके कहा, ‘मुझे दु:ख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे बड़े बेटे का कोरोना के कारण निधन हो गया है, मैं उन लोगों को शुक्रिया कहता हूँ, जिन्होंने मुझे उसके ठीक होने की उम्मीद दी और उसका इलाज किया, इसमें डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर शामिल हैं।’ फिलहाल, सीताराम येचुरी भी क्वारनटीन हैं। आशीष येचुरी के निधन पर सीपीआई (एम) ने भी गहरा दु:ख जताया है। पार्टी ने ट्वीट करके कहा कि सीताराम येचुरी और इंद्राणी मजूमदार के बेटे आशीष येचुरी के निधन से हम दुखी है, उनकी मौत कोरोना के कारण हुई, वह 35 साल के थे, सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।