हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home खेल बांग्लादेश ने...

    बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 2-0 से किया क्लीन स्वीप

    Cricket-match

    लिटन को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज

    ढाका (एजेंसी)। Aaj Ke Khel Samachar: सलामी बल्लेबाज लिटन दास (नाबाद 60) रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने जिम्बाब्वे को दूसरे और आखिरी टी-20 मैच में नौ विकेट से हराकर 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। जिम्बाब्वे ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर ब्रेंडन टेलर के 48 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रन की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की टीम ने लिटन के 45 गेंदों में आठ चौकों के सहारे नाबाद 60 रन की पारी के दम पर 15.5 ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। बंगलादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने 25 रन देकर दो विकेट, अल-अमीन हुसैन ने 22 रन देकर दो विकेट और मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन तथा अफीफ हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।

    • लिटन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
    • बंगलादेश की पारी में मोहम्मद नईम ने 33 और सौम्य सरकार ने नाबाद 20 रन बनाए।
    • जिम्बाब्वे की ओर से एकमात्र विकेट क्रिस मफोफु ने लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।