हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More

    Delhi Rain: दिल्ली ‘डूबी’! इन रास्तों पर जानें से बचें! आईएमडी ने जारी की चेतावनी!

    Delhi Rain

    Delhi Rain, IMD Alerts: नई दिल्ली (एजेंसी)। गुरुवार, 12 सितंबर की सुबह-सुबह हुई भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिससे पूरा शहर थम गया, यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया। यह सब देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें यातायात की बाधा को देखते हुए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी कर दी गई है। Delhi Rain

    भारत मौसम विभाग आईएमडी ने आज पूरे दिन बादलों की गरज एवं तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना जताई है जिससे आज का मौसम ठंडा बना रहेगा। राजधानी में भारी बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, अधिकतम और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और 26.81 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जोकि इस समय सामान्य से कम है। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी की मानें तो दिन का उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    इन रास्तों पर जानें से बचें! Delhi Rain

    एक मीडिया रिपोर्ट में ग्रीन पार्क, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, साउथ एक्सटेंशन और मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में सुबह-सुबह बारिश की सूचना मिली। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में ऐसे रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई, जहां पर फंसने का डर है। वो हैं…रोहतक रोड पर जलभराव और यातायात जाम की स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, जिससे नांगलोई से टिकरी बॉर्डर तक का मार्ग प्रभावित हुआ है। दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को मुंडका से बचने और वैकल्पिक मार्ग तलाशने की सलाह दी है।

    इससे पहले बुधवार को भी मौसम के व्यवधान के कारण दिल्ली में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति बनी रही। आईएमडी ने आज यातायात संबंधी बड़ी समस्याओं, संभावित बिजली कटौती और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है। बुधवार को सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में शहर में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 2.4 मिमी अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर तक मौसम की स्थिति सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। लेकिन 15 सितंबर तक आसमान साफ ​​होने की उम्मीद है। Delhi Rain

    Gold Price Today: सोने की कीमतें सुस्त, जानें आज की सोने की कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here