हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में र...

    हरियाणा में रोड जाम नहीं करेंगे किसान, विज से मिले चढूनी

    Anil-VIJ sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की आज मुलाकात हुई है। वार्ता के बाद चढूनी ने कहा कि सरकार ने किसानों की सभी मांगे मान ली है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान जितने भी केस किसानों पर दर्ज हैं वह सरकार रद्द करेगी। साथ ही पूर्व में दर्ज 32 केस भी सरकार वापिस लेगी।

    यह भी पढ़ें:– गोल्डी बराड़ को कोर्ट ने भगौड़ा करार दिया

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप द्वारा 24 नवंबर को किए जाने वाले जीटी रोड जाम की घोषणा की गई थी। गत दिनों मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने चंडीगढ़ प्रेसवार्ता की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि रेलवे की पूरे भारत में सभी केस वापस लेने की घोषणा कर दी गई है। किसान आंदोलन के सभी केस वापस न लेने के कारण किसानों में रोष लगातार बना हुआ है इसी कारण उन्होंने सरकार को भी कई बार आगाह किया। किसान आंदोलन के दौरान के सभी 294 केस और आंदोलन के पहले के सभी केस वापस न लेने के कारण ही मोहड़ा अनाज मंडी (अंबाला) के पास जीटी रोड जाम करने का फैसला था, फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here