तुर्की से बातचीत शुरू करने की अपील की: पोम्पियो

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि उन्होंने पूर्वोत्तर सीरिया की सुरक्षा के मुद्दे पर तुर्की से बातचीत दोबारा शुरू करने की अपील की है। पोम्पियो ने गुरुवार को कहा, “ तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावूसोगलू से बातचीत की और तुर्की से सीरिया में अपना सैन्य अभियान रोक कर अमेरिका के साथ इस मुद्दे पर बातचीत दोबारा शुरू करने का आग्रह किया।” इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts