इराक में सैन्य अभियान में आईएस के छह आतंकवादी ढेर

Published On

बगदाद (एजेंसी)

इराक के पूर्वी दियाला प्रांत में सुरक्षाबलों की ओर से दो सप्ताह तक चलाए गए एक अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के छह आतंकवादी मारे गए। एक प्रांतीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस सैन्य अभियान में आईएस के कई ठिकाने भी नष्ट हो गए। दियाला प्रांत परिषद की सुरक्षा समिति के प्रमुख सादिक अल-हुसैनी ने कहा, “ हद अल-वक्फ क्षेत्र में आईएस के आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर सैन्य अभियान चलाया गया।”

इस अभियान में सेना, रैपिड रिस्पांस की प्रांतीय पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने भी हिस्सा लिया। सुरक्षाबलों ने आईएस आतंकवादियों की ओर से सड़क किनारे लगाए गए 20 बमों को निष्क्रिय भी किया। इराक में सुरक्षाबलों द्वारा 2017 में आईएस के लगभग सफाये के बाद सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार आया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts