हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    ईरान में कोविड की पांचवी लहर, जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को मंजूरी

    Coronavirus

    तेहरान। ईरान सरकार ने देश में कोरोना की पांचवी लहर के मद्देनजर अमेरिका की जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा अमेरिका और ब्रिटेन में निर्मित टीकों के आयात पर प्रतिबंध लगाने के आठ महीने बाद यह घोषणा की गयी।

    ईरानी मीडिया ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रमुख मोहम्म्द रजा शानेहसाज के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि जॉनसन एंड जॉनसन के सिंगल-डोज़ कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी गयी है। वहीं रूस में विकसित सिंगल-डोज स्पूतनिक लाइट वैक्सीन के इस्तेमाल को भी मंजूरी दी गयी है। ईरान में कोरोना संक्रमण के 53,78 408 मामले दर्ज किये गये हैँ वहीं इस बीमारी से अब तक 1,16,072 लोगों की मौत हो चुकी है।

    ब्राजील में कोरोना का प्रकोप जारी, 34 हजार से अधिक नये मामले

    ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 34,407 नये मामले सामने आये तथा 643 और मरीजों की मौत हो गयी। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 10 लाख 69 हजार 017 हो गयी , वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख 89 हजार 240 हो गयी है। देश में अब तक 2.17 करोड़ लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैँ। ब्राजील कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के मामलों में अमेरिका के बाद दूसरे तथा कुल संक्रमितों के आंकड़ों के हिसाब अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।