हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Mandawar Firing Case: मण्डावर फायरिंग प्रकरण में पांच और आरोपी दबोचे, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: मण्डावर फायरिंग प्रकरण में पांच और आरोपी दबोचे, जेल रवाना

    अभी तक कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है पुलिस

    • खाकी के भय से पूर्व में दो अन्य आरोपी भी कोर्ट में आत्मसमर्पण करके जा चुके है जेल | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Mandawar Firing Case: पुलिस ने मण्डावर फायरिंग प्रकरण में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस अभी तक कुल 27 आरोपियों को पकड़कर जेल रवाना कर चुकी है। इसके अलावा, दो अन्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर करके जेल जा चुके है। Kairana News

    विगत 11 जनवरी को क्षेत्र के गांव मण्डावर में यमुना खादर क्षेत्र में स्थित रेत खनन की भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग व खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे। मामले के सम्बंध में मण्डावर निवासी इमरान व तासमीन ने कोतवाली पर एक-दूसरे पक्ष के 43 नामजद व 18-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से फायरिंग व मारपीट करने का अभियोग पंजीकृत कराया था। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने घटना में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। Kairana News

    शनिवार को पुलिस ने प्रकरण में शामिल इंतज़ार, आवेश, फारुख व मुनफैद निवासीगण ग्राम मण्डावर तथा वसीम उर्फ तोत्तू निवासी ग्राम तीतरवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पूर्व मामले में शामिल भाजपा नेता व वर्तमान ग्राम प्रधान समेत कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार करके जिला कारागार रवाना कर चुकी है। जबकि दो अन्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर करके जेल जा चुके है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि मण्डावर संघर्ष प्रकरण में अभी तक कुल 27 लोगो को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कल्पना चावला स्कूल में मनाया 76 वा गणतंत्र दिवस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here