हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More

    जरूरतमंद की मदद को परिवर्तन मंच ने फिर बढ़ाए मदद के हाथ

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में दिया आर्थिक सहयोग

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। समाज की तरक्की कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता। सभी व्यक्तियों को एक-दूसरे का सहयोग करना जरूरी है। यह बात परिवर्तन मंच हरियाणा के संयोजक मास्टर सतबीर रतेरा ने कस्बा बवानीखेड़ा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी में कन्यादान रूपी सहायता राशि देते हुए कही। मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि कस्बा बवानीखेड़ा में एक बेटी को उनके द्वारा गोद लिया गया था। उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है तथा वे पांच बहनें हैं, जिसमें से चार का विवाह हो चुका है। जिसका पालन-पोषण भी उसकी बड़ी बहन ने ही किया है। उन्होंने बताया कि गोद ली गई बेटी की शादी में पहुंचने के लिए वे टीम के सदस्यों के साथ रवाना हुए तथा उन्होंने शादी में कन्यादान स्वरूप आर्थिक मदद भेंट कर बेटी को आशीर्वाद दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here